पुरी की सड़कें गुरुवार तड़के भगवान
जगन्नाथ की जयजयकार से गूंज उठी। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भगवान
जगन्नाथ की 135वीं रथ यात्रा शुरू हुई। रथयात्रा में दस लाख से ज्यादा भक्त
शामिल हो रहे हैं। सुबह सीएम नरेंद्र मोदी के हाथों महाआरती के बाद इस
यात्रा की शुरुआत हुई। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के
पुख्ता इंतजाम किए हैं। साल में एक बार निकलने वाली इस यात्रा में भगवान
जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलराम मंदिर से बाहर आते हैं।
दर्शन
के बाद श्रद्धालु उनके रथ को खींचकर ले जाते हैं। अहमदाबाद में भी जगन्नाथ
यात्रा का अपना महत्व है। यहां इस मौके पर जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
हैं। रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ जी की 45 फुट ऊंची मूर्ति को देखने की
सभी में ललक देखी गई। भगवान जगन्नाथ श्री कृ्ष्ण के अवतार माने जाते हैं
इसलिए भगवान को पूरी तरह से पीले कपड़े पहनाया गया है।
रथ यात्रा
में सबसे आगे भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का रथ है, जिसकी उंचाई 44 फुट
है। इस रथ को सजाने में नीले रंगों का प्रमुखता के साथ प्रयोग किया गया
है। इसके बाद बहन सुभद्रा की 43 फुट ऊंचा रथ है। इस रथ को सजाने में काले
रंग का प्रयोग किया गया है। इस रथ को सुबह से ही सारे नगर के मुख्य मार्गों
पर घुमाया जा रहा है।
0
0
Mail0
i like this post
ReplyDelete